बस स्टैंड पर पेयजल का हुआ इंतजाम
बेगमगंज| बसस्टैैंड पर यात्रियों के लिए पीने के पानी के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा। गुरुवार को नगर पालिका परिषद ने नव निर्मित स्थाई प्याऊ का उद्घाटन कर यात्रियों को पीने की पानी की व्यवस्था करदी है। नपा अध्यक्ष के पति मलखानसिंह जाट, उपाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह जाट,पार्षद मुन्ना अली दाना,गुलाब रजक, पुरुषोत्तम कुश्वाहा, मो.शाकिर मंसूरी, सत्यवती कुंअर सिंह, पार्षद प्रतिनिधी, मो.इरशाद, राजेश घोषी, रमजान अली ने यात्रियों को पानी पिलाकर प्याऊ का विधिवत उदघाटन किया। उदघाटन के बाद परिषद ने सुलभ का पलेक्स का निरीक्षण कर वहां की सफाई व्यवस्था देखी तथा नपा सहायक इंजीनियर श्री चौरसिया को महिला प्रसाधन में ऊपर की तरफ रोशनदान लगाने तथा बाहर दीवार पर महिला पुरुष प्रसाधन पर चित्र बनाने के निर्देश दिए।