पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समर्पण दिवस के रूप में मनाई भाजपा के संस्थापक पं. दीनदयाल की पुण्यतिथि

समर्पण दिवस के रूप में मनाई भाजपा के संस्थापक पं. दीनदयाल की पुण्यतिथि

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेगमगंज| भाजपा के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि भाजपा कार्यकर्ताओं ने समर्पण दिवस के रूप में मनाई। दशहरा मैदान स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कार्यक्रम में दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद नगर एवं ग्रामीण मंडल की बैठक हुई। जिसमें राशि एकत्रित की गई। पं.राकेश भार्गव, कमल साहू,सविता भार्गव ने पं.दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों का बखान किया और उपस्थित कार्यकर्ताओं से उनके बताए मार्ग पर चलने का आव्हान किया। कार्यक्रम में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अजब सिंह लोधी, वरिष्ठ भाजपा नेता नत्थू सिंह बड़े भैया,अजय सिंह जाट, ठा.बलराम सिंह सविता भार्गव, पं.लक्ष्मीनारायण चतुर्वेदी, विमला शर्मा, जितेन्द्र सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...