कर वसूली के लिए नपा ने लगाए कैंप
बेगमगंज| नगर पालिका से संबंधित करों की वसूली नपा द्वारा वार्डों में कैंप लगाए जा रहे हैं। इसके तहत वार्ड 11,12 में आयोजित शिविर में सम्पत्ति कर,समेकित कर,जलकर, विकास कर, शिक्षा कर आदि के रूप में 25 हजार की वसूली की। वार्ड में कैंप आयोजित होने से वार्ड वासियों के समय की बचत हो रही है। कैंप में नपा के संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहकर लोगों की कर संबंधी समस्याओं को भी सुलझा रहे हैं।