पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध रेत उत्खनन पर दो ट्रैक्टर ट्रालियां जब्त

अवैध रेत उत्खनन पर दो ट्रैक्टर ट्रालियां जब्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेगमगंज | क्षेत्रमें अवैध रूप से रेत मुरम का उत्खनन जारी है। ग्राम सुमेर के पास सेमरी दुधई के पुल के पास से अवैध रूप से रेत को भर रही दो ट्रैक्टर-ट्रालियों को राजस्व अमले ने जब्त कर लिया। राजस्व अमले को देखकर अन्य ट्रैक्टर ट्राली चालक जो रेत का उत्खनन कर रहे थे, वे भाग खड़े हुए।

कई दिनों से अवैध उत्खनन की लगातार मिल रही शिकायतों के चलते मंगलवार को तहसीलदार एसएल शाक्या ने अपने अमले के साथ रेत घाटों पर अचानक छापामार कार्रवाई की। इसमें ग्राम सुमेर के पास सेमरी दुधई पुल के पास अवैध बजरी काली रेत का उत्खनन करते हुए एक बिना नंबर का ट्रैक्टर ट्राली दूसरा एमपी 15 एल 3405 को मय ट्रालियों के सहित जिनमें रेत भरी थी, जब्त कर तहसील में खड़ा करवाया है।

राजस्व अमले को देखकर अन्य रेत उत्खनन करने वाले अपने अपने वाहन लेकर भाग खड़े हुए।