पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोजगार सहायकों की कलमबंद हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

रोजगार सहायकों की कलमबंद हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनपद की साठ पंचायतों के रोजगार सहायक एवं मनरेगा के अधिकारी नियमितीकरण की मांग को लेकर सोमवार से अनिश्चित कालीन कलमबंद हड़ताल पर हैं। मंगलवार को दूसरे दिन भी वे कलमबंद हड़ताल पर रहे और जनपद परिसर में धरना दिया।

रोजगार सहायकों एवं मनरेगा अधिकारियों कर्मचारियों की शासन से एक सूत्रीय मांग नियमितिकरण की है। जिसको लेकर वे प्रदेश संगठन के आव्हान पर 14 फरवरी तक कलमबंद हड़ताल पर है। जिससे पंचायत के काम प्रभावित हो रहे है। आंदोलनकारियों का कहना है कि यदि शासन ने उन्हें नियमित किए जाने की मांग पूर्ण नहीं की तो पूरे प्रदेश के साथ ही जनपद क्षेत्र बेगमगंज के रोजगार सहायक मनरेगा अधिकारी कर्मचारी 23 फरवरी से पूर्ण काम बंद कर अनिश्चित कालीन काम बंद हड़ताल पर चले जाएंगे।

खबरें और भी हैं...