पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एमपी अकादमी ने जीती मंडीदीप हॉकी चैम्पियनशिप

एमपी अकादमी ने जीती मंडीदीप हॉकी चैम्पियनशिप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| मंडीदीप

मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी की टीम ने भोजपुर स्पोर्ट्स अकादमी की टीम को 3-0 से हराकर प्रथम राज्य स्तरीय मंडीदीप हॉकी चैम्पियनशिप जीत ली। टीम को अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ओलंपियन अशोक ध्यानचंद, नपा अध्यक्ष पूर्णिमा जैन सहित विपिन भार्गव, जगदीश सोनी ने 21 हजार नगद और चमचमाती ट्राफी देकर पुरस्कृत किया। होटल शिव विला की और से विजेता टीम को प्रदान किया गया।

इससे पहले सुबह तीन दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का दूसरा सेमी फायनल मुकाबला भोजपुर स्पोर्टस अकादमी और उज्जैन के बीच खेला गया। इसमें मंडीदीप की टीम ने उज्जैन को पराजित कर फायनल में स्थान तय किया।

दोपहर 3 बजे शुरू हुए फायनल मुकाबले में प्रथम हॉफ तक मुकाबला बराबरी का रहा है, लेकिन दूसरे हॉफ में मध्य प्रदेश की टीम में दबदबा बनाते हुए मंडीदीप की टीम को 3-0 से पराजित कर दिया। पुरस्कार वितरण समारोह में नारी शक्ति संगठन की सुनीता जैन, वार्ड 15 की पार्षद लक्ष्मी यादव, राधा रघुवंशी, कांग्रेस नेता प्रकाश राय, सुनील वासवानी, सैयद जुबेर खान, अनिल चौकसे, रमेश शिवानी तथा हेमंत सक्सेना ने उपविजेता टीम को 11 हजार रुपए नगद तथा ट्राफी देकर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज विकास चौधरी तथा फायनल मुकाबले में मैन ऑफ द मैच के खिताब से जुबेर खान को नवाजा गया। वहीं मंडीदीप के रेहान खान को बेस्ट डिफेंसर, प्रहलाद राठौर को बेस्ट गोल कीपर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ खेल प्रशिक्षक निसार उल्ला, कपिल देव चौहान, निर्मल यादव हॉकी के राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रहलाद राठौर, आलोक भार्गव, नरेंद्र सेन, मनीष मालवीय, दिनेश दांगी, उत्तम डागोर आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...