पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रेमिका का खर्च उठाने करता था बाइक चोरी

प्रेमिका का खर्च उठाने करता था बाइक चोरी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवार को गिरफ्त में आए बाइक चोर से पुलिस ने सात बाइक जब्त कर ली हैं। पुलिस अभिरक्षा में लेकर जब उससे कड़ाई से पूछताछ की तो एक बाइक और चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने बाइक बरामद कर ली है। वहीं चोरी की बाइकें खरीदने वाले दो युवकों को भी पुलिस ने आरोपी बनाया है।

पूछताछ में मुख्य आरोपी ने बाइकें चुराने का कारण प्रेमिका के खर्चे उठाना बताया है। पुलिस अधीक्षक दीपक वर्मा ने पूरे जिले में बाइक चोरों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। पुलिस की पूछताछ में कहानी सामने आई कि वह अपनी प्रेमिका का खर्चा उठाने के लिए युवक बाइक चुराता था। उसने बताया कि दीन दयाल काॅलोनी बेगमगंज से 6 फरवरी 16 को राजकुमार लोधी निवासी ग्राम बिजौरा की हीरो होंडा स्पेलंडर, 21 नवंबर को काजी मोहल्ला से हबीब कुरैशी की बाइक हीरो होंडा सहित अन्य बाइकें चुराईं।

आठ बाइक बरामद की
पुलिस ने सभी आठ बाइकें मुख्य आरोपी जय सिंह से बरामद कर ली हैं। बरामद बाइकों की कीमत करीब पांच लाख बताई गई है। चोरी की बाइकें खरीदने के आरोप में दो युवको बेगमगंज निवासी शोएब पिता छोटे हबीब त्योंदा थानान्तर्गत ग्राम पिपरिया निवासी आशीष पुत्र चंद्रशेखर पर प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एसडीओपी बीकेएस परिहार का कहना है कि शेष चोरी गई बाइक के संबंध में भी गहनता से जांच की जा रही है शीघ्र ही उनका भी खुलासा होने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं...