पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेयजल वितरण व्यवस्था को सुचारू रखने पंप चालकों को दिए निर्देश

पेयजल वितरण व्यवस्था को सुचारू रखने पंप चालकों को दिए निर्देश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेगमगंज| नगर पालिका द्वारा नगर में पेयजल सप्लाई के लिए 74 कूपों के जरिए विद्युत मोटरों के माध्यम से जल सप्लाई किया जा रहा है। क्षेत्र में सूखे की स्थिति व क्षेत्र की जीवनदायिनी बीना नदी के समय से पहले सूख जाने से कई जल स्त्रोत सूखने लगे हैं। इसके मद‌्देनजर नपाध्यक्ष नन्ही बाई मलखान सिंह जाट ने नपा के जल विभाग से संबंधित सभी पंप संचालकों आदि की बैठक लेकर स्थिति का जायजा लिया और सभी को निर्देशित किया कि जो भी पंप चालक हैं वे पूरे समय मोटर पंप पर उपस्थित रहकर जल सप्लाई करें। वहीं लाइन चालू करने वाले कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्र में रहकर जल सप्लाई सुचारू रूप से करने के साथ ही व्यर्थ पानी न बहने देने के सख्त निर्देश दिए हैं, ताकि आगामी गर्मी के मौसम में पेयजल के लिए लोगों को परेशान न होना पड़े। नपा अधिकारी बीएल सिंह ने उपस्थित जल कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी कि शिकायतें मिल रही है कि जगह-जगह व्यर्थ जल बह रहा है। यदि अब शिकायत मिलती है तो लाइन चालू करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं सार्वजनिक स्टैंड पोस्ट निजी कनेक्शन धारियों से भी अपने कनेक्शन में टोटियां लगाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए है। नपाध्यक्ष नन्ही बाई मलखान सिंह जाट, सीएमओ बीएल सिंह ने नागरिकों से भी अपील की है कि सूखे की स्थिति को देखते हुए जल को सहेजने के प्रयास करें। पानी को व्यर्थ न बहाएं जल की उपयोगिता को समझें, ताकि गर्मियों के मौसम में परेशानी न उठाना पड़े इसके लिए जल बचाने में सहयोग प्रदान करें।

खबरें और भी हैं...