पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 55 लाख से बन रही पेयजल टंकी, निर्माण की गुणवत्ता का निरीक्षण

55 लाख से बन रही पेयजल टंकी, निर्माण की गुणवत्ता का निरीक्षण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेगमगंज| नगर की जल आवर्धन योजना के तहत नगर में 55 -55 लाख की लागत से चार पेयजल टंकियों का निर्माण प्रगति पर है। निर्माण में गुणवत्ता पूर्वक सामग्री का उपयोग करने व निर्माण की गुणवत्ता का परीक्षण करने के लिए नपाधिकारी बीएलसिंह,नपाध्यक्ष प्रतिनिधि मलखानसिंह जाट पार्षदों की टीम व इंजीनियर के साथ मुकरबा मोहल्ले में पहुंचे। जहां उन्होंने ठेकेदार के कर्मचारियों को सही तरीके से तराई करने के साथ ही कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। नपाधिकारी एवं नपाध्यक्ष प्रतिनिधि सहित पार्षद रमजान अली, पुरुषोत्तम कुशवाह, शाकिर मंसूरी ने पेयजल टंकी के निर्माण का निरीक्षण किया।

खबरें और भी हैं...