बेगमगंज| ग्राम मढ़िया निवारी में एक महिला की करंट लगने
बेगमगंज| ग्राम मढ़िया निवारी में एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक ग्राम मढ़िया निवारी में अशोक कुमार साहू के घर पर आटा चक्की के लिए गई सर्विस लाइन का बिजली तार डीपी पर शार्ट सर्किट होने से टूट कर गिर गया। इसकी चपेट में आने से उनकी प|ी ममता साहू गंभीर घायल हो गई। जिन्हें परिजन बेगमगंज के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। सागर ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
सर्विस लाइन से करंट की चपेट में आई महिला की मौत