पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • होटल में लगी आग, चालक की तत्परता से टला हादसा

होटल में लगी आग, चालक की तत्परता से टला हादसा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेगमगंज| सुल्तानगंज बस स्टैंड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चाय की होटल के छप्पर में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। लोग इधर-उधर भाग खड़े हुए। बस स्टैंड पर मौजूद डायल 100 के चालक साबिर खान ने कुछ लोगों के सहयोग से आग पर शीघ्र काबू पा लिया। इससे आसपास की गुमठियां व दुकानें आग की चपेट में आने से बच गई और गंभीर हादसा टल गया। सुल्तानगंज बस स्टैंड पर महेंद्र कुमार साहू की चाय की दुकान के छप्पर में बिजली का शार्ट सर्किट होने के कारण अचानक आग की लपटंे उठने लगी, जिसे देखकर होटल में मौजूद ग्राहक व महेंद्र कुमार साहू जान बचाने भाग खड़े हुए। आग बढ़ती देख डायल 100 के चालक साबिर खान तत्काल दौड़कर वहां पहुंचे। जिन्होंने देवी सिंह उस्ताद के सहयोग से आग पर काबू पाया। अन्यथा आग आसपास सटकर लगी अन्य गुमठियों व दुकानों में फैल सकती थी। इससे भारी नुकसान हो सकता था। आग से होटल में रखे शोकेस व अन्य सामग्री जल जाने से करीब दस हजार का नुकसान हुआ है।

खबरें और भी हैं...