पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविर में 564 आवेदकों को मिला योजनाओं का लाभ

शिविर में 564 आवेदकों को मिला योजनाओं का लाभ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनता से जुड़ने एवं उन्हें सम्मान से कुर्सी पर बैठाकर उनकी समस्याओं को सुनकर हम लोक कल्याण शिविर के माध्यम से हल कर रहे हैं। हमारी सरकार किसानों से कहती है कि 100 ले जाओ और 90 दे जाओ कांग्रेस के राज में गरीब की चिंता नहीं होती थी। आज हमारी प्रिय जनता को कुर्सियों पर बैठाकर समस्या सुनकर हल कर रहे हैं, क्योंकि यह मेरी जनता है मैं उसका सेवक हूं। यह बात आज शनिवार को राजस्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत ने ग्राम पंचायत सुनेहरा में आयोजित लोक कल्याण शिविर में कही।

शिविर में उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कांग्रेस के समय राजा साहब किसानों से बैंक ब्याज के नाम पर बहुत पैसा वसूलते थे। गरीबों को कोई लाभ नहीं दिया जाता था। हाल ही में हुई विपक्ष की पद यात्रा तो अमरकंटक से शुरू हुई थी और इतने जल्दी पंदरभटा कैसे आ गई। पांच-दस किमी चलने से पदयात्रा नहीं होती है। शिविर को संबोधित करते हुए अपर कलेक्टर शशि भूषण सिंह ने कहा कि मप्र के राजस्व मंत्री इतने उच्च पद पर रहते हुए आपके बीच इतनी आसानी से आ जाते हैं और अापकी सभी समस्याओं का समाधान करते है। यह आपके लिए बड़े गौरव की बात है। राजस्व मंत्री के निर्देश अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर इसलिए लगाए जा रहे हैं ताकि शासन की योजनाओं का लाभ आवेदकों को मिल सके।

आवेदकों को मिला लाभ : लोक कल्याण शिविर में 57 आवेदकों को वृद्धा पेंशन व 75 गरीब परिवारों का गरीबी रेखा में नाम जोड़े गए। राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत 2 परिवारों को 20 -20 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई। 42 पात्र आवेदकों को खाद्यान्न पर्ची वितरण की। कृषि विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के 5 आवेदकों को लाभांवित किया गया। प्रदेश शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में कुल 564 आवेदकों को लाभांवित किया गया।

55 लाख के भूमिपूजन
ग्राम पंचायत सुनेहरा में आयोजित लोक कल्याण शिविर में 55 लाख के ग्रेवल रोड, सीसी सड़क, कपिलधारा कुआं, पुलिया निर्माण, सहित विभिन्न विकास कार्यों का राजस्व मंत्री ने भूमिपूजन किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्या लेकर पहुंचे।

खबरें और भी हैं...