मतदाता 34, पेटी में निकले 40 मतपत्र
त्रिस्तरीयपंचायत चुनाव में धाधंलियों की शिकायतें सामने रही है ग्राम वीरपुर में ग्राम पंचायत के वार्ड क्रमांक 7 में कुल मतदाता 34 है मतदान केरने के लिए 30 मतदाता आए लेकिन मतगणना में मतपेटी से 40 मतपत्र निकलने पर हड़कंप मच गया। पंच पद के प्रत्याशी सुखवीर सिंह ठाकुर ने तत्काल पीठासीन अधिकारी को लिखित आवेदन देकर मतदान निरस्त कर पुन: मतदान कराने की मांग की जिस पर पीठासीन ने मतदान निरस्त कर पुन: मतदान का आश्वासन दिया परंतु 6 फरवरी को कोई प्रक्रिया पुन: मतदान की नहीं होने पर एक ओवदन रिटर्निंग आफीसर को सौंपकर दोबारा मतदान की मांग की गई है।