पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हर बच्चे को खिलाएं कृमिनाशक गोली

हर बच्चे को खिलाएं कृमिनाशक गोली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूरेदेश में दस फरवरी को नेशनल डीवार्मिंग डे का आयोजन होने जा रहा है जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी शासकीय एवं शास.अनुदान प्राप्त स्कूलों एवं आंगनबाड़ी के बच्चों के लिए कृमि नाशक दवा का डोज देने की योजना के तहत जनपद के सभागार में संस्था प्रमुखों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षक डा.नीलेश चौरसिया ने प्रशिक्षण के दौरान बताया कि संस्था प्रमुख में अपनी अपनी संस्थाओं के 5 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एवं आंगनबाड़ी में एक से पांच वर्ष के बच्चों को कृमिनाशक एल्वेंडाजोल सस्पेंशन (गोली) को चबाकर खिलाया जाना है। इसमें एक भी बच्चा छूटे यह सुनिश्चित किया जाए जिससे कि बच्चों के संपूर्ण स्वास्थ्य,पोषण स्तर,आयरन की कमी की रोकथाम की जा सके ताकि बच्चों का बौद्धिक विकास हो सके। इसके लिए एक दिन दस फरवरी निश्चित किया गया है लेकिन यदि कोई बच्चा छूटता है तो उसे घर जाकर दवा का डोज दिया जाए। प्रशिक्षण में बताया गया कि शालेय शिक्षा से संबंधित सभी बच्चों को कृमिनाशक गोली विशेष निगरानी में दी जाए ताकि प्रतिकूल घटना की संभावना कम रहे। ग्राम स्तर इसके लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। 12 से 60 माह के उम्र वाले बच्चों को कृमि नाशक सस्पेंशन का डोज घर पर जाकर आंगनबाड़ी,आशा,एएनएम कार्यकर्ता द्वारा दिया जाए। गोली के सेवन के उपरांत या मामूली प्रतिकूल लक्षण होने पर मूलभूत उपचार उपलब्ध कराया जाए इसके अतिरिक्त 11 बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला गया।

यहदी जानकारी : प्रशिक्षकडा.लक्ष्मीकांत गुर्जर ने बताया कि कृमिनाशक गोलियों के सेवन से कुछ बच्चों में उबकाई,जी मचलाना,उल्टी,हल्का पेट दर्द,या थकान के लक्षण हो सकते हंै। यह लक्षण मामूली एवं अस्थायी होते हैं तथा आमतौर पर इनके इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। पीडि़त बच्चे को छायादार खुली एवं समतल जगह पर लिटाकर आराम कराएं,पीने को साफ पानी दे तथा ओआरएस का घोल तुंरत पिलाएं।

नेशनल डी वार्मिंंग डे को लेकर दिया गया प्रशिक्षण।