छठवीं में प्रवेश के लिए दी परीक्षा
19 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित : सिलवानी. जवाहरनवोदय प्रवेश परीक्षा का आयोजन शनिवार को नगर में किया गया। उत्कृष्ट विद्यालय में परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इस केंद्र पर तहसील क्षेत्र के 301 परीक्षार्थियों के रोल नंबर दर्ज थे। इन 301 परीक्षार्थियों में से 282 परीक्षार्थी जवाहर नवोदय विद्यालय बाड़ी में प्रवेश के लिए परीक्षा में शामिल हुए। 19 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। केंद्र प्रभारी घनश्याम मेहरा संजीव शास्त्री के मुताबिक परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
प्रवेशके लिए विद्यार्थियों ने दिया प्री टेस्ट : बेगमगंज. नगरके उत्कृष्ट विद्यालय में नवोदय विद्यालय बाड़ी में प्रवेश पाने के लिए 246 छात्र छात्राओं ने नवोदय प्रवेश परीक्षा में भाग लिया तथा 7 छात्र अनुपस्थित रहे। नवोदय विद्यालय बाड़ी की प्राचार्य, सीएलओ सुखवीर सिंह केन्द्राध्यक्ष सीएस सोलंकी एवं 13 पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा को लेकर बच्चों में उत्सुकता देखी गई। नवोदय विद्यालय में प्रवेश पाने के लिए बच्चों ने परीक्षा की कई दिनों से तैयारी कर रखी थी। परीक्षा देकर बाहर आने वाले विद्यार्थियों द्वारा अच्छा पेपर जाने की बात कही गई।
नवोदय विद्यालय में परीक्षा देते विद्यार्थी।