स्कूल गए दो बच्चे लापता, मामला दर्ज
शुक्रवारको स्कूल से घर पहुंचने के डेढ़ घंटे बाद दो बच्चों के लापता होने की खबर से हड़कंप मच गया। बच्चों की तलाश में परिवार सहित मोहल्ले के लोग जुट गए लेकिन उक्त बच्चों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चों की तलाश शुरू कर दी है।
नगर के खिरिया नारायण दास मोहल्ले में निवास करने वाले पान विक्रेता राजकुमार शर्मा का दस वर्षीय पुत्र यश शर्मा महर्षि कान्वेंट हायर सेकंडरी में कक्षा पांच का छात्र है। उनके भाई आटो चालक संजीव शर्मा की आठ वर्षीय पुत्री चेतानशी शर्मा जो कि कक्षा तीसरी की छात्रा है। शुक्रवार को करीब 12 बजे स्कूल से आने के बाद वे अपने घर पहुंचे और संदिग्ध परिस्थितियों में दोनो भाई-बहन करीब डेढ़ बजे लापता हो गए।
नहींचला पता
परिजनोंसहित पुलिस ने पहले तो शहर में जगह-जगह दोनों बच्चों को तलाश किया लेकिन पड़ोस मेंं रहने वाले एक व्यक्ति के बताने के बाद कि उसने उक्त दोनों बच्चों को हाथ में एक थैला रखे पुराना स्टैंड तरफ जाते हुए देखा था। एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि उन्हें ओम सांई राम बस से सागर की ओर जाते देखा गया है। उक्त बस वापस आने पर उसके कंडक्टर से जानकारी ली। उसने सागर बस स्टैंड पर उक्त बच्चों का उतरना बताया। राजकुमार पुलिस दल के साथ सागर पहुंचा लेकिन रातभर तलाशने के बाद भी बच्चों का कोई पता नहीं लग सका।
बच्चाें का शाम तक नहीं लगा सुराग
शनिवारको पुलिस ने इस आशंका के आधार पर कोई व्यक्ति उन्हें बहला फुसला कर ले जा सकता है। राजकुमार के भाई संजीव शर्मा पुत्र जवाहर लाल शर्मा की रिपोर्ट पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर बच्चों की तलाश शुरू कर दी है। बच्चों की शिना ती के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक बच्चों का सुराग नहीं लग सका था।
परिजन समझे बच्चे खेल रहे होंगे
परिजनोंने समझा कि बच्चे आसपास कहीं खेल रहे होंगे। जब वे शाम तक घर नहीं लोटे तो राजकुमार की प|ी ने अपने पति को खबर की बच्चे अभी तक घर नहीं आए हैं। यह सुनते ही राजकुमार अपनी पान की गुमठी बंद करके भाई संजीव को बुलाकर घर पहुंचा। पास पड़ोस के बाद पहले तो मोहल्ले में तलाश किया नहीं मिलने पर वह थाने पहुंचा और पुलिस को इसकी जानकारी दी। इस बीच बच्चों के बस्तों की तलाशी ली गई तो टूटी फूटी लिखावट में दो कागज के पुर्जे मिले। इन पर पेन्सिल से लिखा है कि मम्मी अपना ध्यान रखना,पापा मम्मी दोनों का ध्यान रखना,कृष्णा का भी ध्यान रखना। अंग्रेजी में लिखा है कि आई लव अशोक राज अपना ध्यान रखना। पुलिस ने दोनों कागज के पुर्जों को जब्त कर लिया है। उनकी बचत गुल्लक जब देखी तो वह फूटी पड़ी मिली जिसमें जमा पैसे भी गायब मिले।