संदिग्ध अवस्था में जली महिला रेफर
बेगमगंज| बीतीरात 11 बजे वार्ड 15 हदाईपुर टेकरी पर रहने वाली एक महिला संदिग्ध अवस्था में जल गई। महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भोपाल रेफर कर दिया।पुलिस के मुताबिक वार्ड 15 निवासी यशवंत शिल्पकार पुत्र सुखराम शिल्पकार की 27 वर्षीय प|ी राजबाई को पड़ोसी जली हुई अवस्था में लेकर अस्पताल पहुंचे। महिला के पति यशवंत शिल्पकार के दोनों हाथ प|ी को बचाने के चक्कर में जल गए। यशवत ने बताया कि उसकी प|ी ने समूह के दो लोन लिए हैं, जिसकी साप्ताहिक किश्त मय ब्याज के 3 हजार देना पड़ती है। किश्त नहीं होने पर वह मानसिक तनाव में थी। इसी बात को लेकर संभवत: आग लगा ली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।