पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिकायत पर बिछुआ जागीर के स्कूल को अतिक्रमण मुक्त कराया गया

शिकायत पर बिछुआ जागीर के स्कूल को अतिक्रमण मुक्त कराया गया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिकायत पर बिछुआ जागीर के स्कूल को अतिक्रमण मुक्त कराया गया

बेगमगंज |सुल्तानगंज क्षेत्रके ग्राम बिछुआ जागीर में प्राथमिक शाला भवन एवं उसकी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को एसडीएम ने मुक्त करवा दिया। इस स्कूल की भूमि पर गांव के शिवराज सिंह ने कब्जा कर रखा था। उसके द्वारा स्कूल भवन में भूसा सहित अन्य सामान रख रखा था। सोमवार को गांव में स्वास्थ्य शिविर में पहुंचने पर एसडीएम डीके सिंह को ग्रामीणों ने इसकी शिकायत की थी। इस शिकायत के बाद एसडीएम ने राजस्व अमले को बुलवा कर स्कूल भवन और उसकी भूमि से शिवराज सिंह का कब्जा हटवा दिया। एसडीएम ने शिवराज सिंह को फिर से कब्जा करने की स्थिति में उस पर एफआईआर दर्ज करने की चेतवानी दी।