- Hindi News
- बेगमगंज | सुल्तानगंजक्षेत्र के ग्राम गोरखी की प्राथमिक शाला का
बेगमगंज | सुल्तानगंजक्षेत्र के ग्राम गोरखी की प्राथमिक शाला का
बेगमगंज | सुल्तानगंजक्षेत्र के ग्राम गोरखी की प्राथमिक शाला का एसडीएम डीके सिंह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उक्त शाला बंद पाई गई। एसडीएम मौके पर निरीक्षण करने ग्राम गोरखी पहुंचे तो शाला पर ताला लगा मिला। लोगों ने बताया कि शाला तीन दिन से बंद है। पंचनामा बनाने के बाद एसडीएम ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि गांव का ही एक युवक चन्द्रभान सिंह यहां पर गुरुजी के पद पर पदस्थ और सहायक अध्यापाक आशा ठाकुर अवकाश पर है। शाला में 46 छात्र संख्या दर्ज है जो शाला बंद होने पर स्कूल नहीं रहे हैं।
एसडीएम श्री सिंह ने शाला को सील करने के बाद बीआरसी बीएस खंगार को संबधित शिक्षकों पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बंद मिलने पर गोरखी शाला को सील किया