बाइक सवार ने मासूम को कुचला, आरोपी फरार
बाइक सवार ने मासूम को कुचला, आरोपी फरार
बेगमगंज | शनिवारको एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार ने मासूम को कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। श्यामनगर निवासी प्रकाश विश्वकर्मा का पांच वर्षीय बेटा अनुराग विश्वकर्मा महर्षि कान्वेंट में कक्षा नर्सरी का छात्र है। वह शनिवार को अपने घर के सामने बैठा था, तभी उधर से गुजरते हुए एक बाइक सवार ने अपना संतुलन खो बैठा और बाइक बालक पर बाइक चढ़ा दी। इससे बालक बुरी तरह घायल होकर बेहोश हो गया। बालक को उसकी मां तत्काल सिविल अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डाॅक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही उसके मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल था। बाइक चालक उसी मोहल्ले में एक शादी समारोह में आया हुआ था, जो दुर्घटना के बाद मृतक की मां के साथ अस्पताल पहुंचा और बच्चे के मृत होने की जानकारी लगते ही वहां से चला गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर बाइक चालक की तलाश शुरू कर दी है। बाइक चालक का नाम अज्ञात है, उसकी बाइक एमपी 15 एमए 4962 है, जिसकी तलाश जारी है। टीआई महेन्द्रसिंह मीणा ने बताया कि बाइक चालक सागर से एक शादी समारोह में आया था जो घटना के बाद से फरार है।