पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समझौते से निबटे मामले, मिली राहत

समझौते से निबटे मामले, मिली राहत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरेली में इन मामलों का हुआ निपटारा

करीब साढ़े 18 लाख की वसूली

मेगा लोक अदालत में निपटे हजारों प्रकरण

10 हजार प्रकरणों का निपटारा

विवादोंका आपसी सहमति से निपटारा न्याय का महत्वपूर्ण अंग है। यह प्रसन्नता की बात है कि लोग इसमें रुचि ले रहे हैं और अनावश्यक विवादों से मुक्त हो रहे हैं। सिविल न्यायाधीश वर्ग- 1 एवं तहसील विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष सुदीपकुमार श्रीवास्तव ने मेगा लोक अदालत का शुभारंभ करते हुए पक्षकारों को प्रेरित करते हुए यह बात कही। मेगा लोक अदालत में 2700 से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया गया। सिविल न्यायाधीश वर्ग- 2 अरविंद श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पक्षकार और अधिवक्ता इस दौरान मौजूद रहे।

शनिवार को स्थानीय न्यायालय परिसर में न्यायालयीन, राजस्व, बैंक और नगर परिषद की बैंच लगीं। इनमंे संबंधित पक्षकार अपने मामलों के निराकरण में जुटे रहे। हालांकि बीती रात से ही पानी बरसने के कारण गांवों से आने वाले पक्षकारों की संख्या कुछ कम रही। इसके बावजूद मामलों का तेजी से निराकरण होता रहा। इस बीच मनुहार और समझाइश के कई रोचक प्रसंग भी सामने आते रहे। कई बार न्यायाधीश और वकीलों के हस्तक्षेप से ही मामलों का निराकरण हो पाया।

चलोमाफ कर दिया : हरगोविंदसिंह का उनकी प|ी के साथ मारपीट का मामला न्यायालय में चल रहा था। पति ने इस बात को स्वीकार किया कि प|ी के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए। प|ी ने भी उदारता दिखाते हुए इस अप्रिय प्रसंग को भूलना ही बेहतर समझा और दोनों चलो माफ कर दिया के अंदाज में खुशी-खुशी एक साथ वापस अपने घर चले गए।

लोकअदालत में निपटाए मामले

औबेदुल्लागंज. शनिवारको मेगा लोक अदालत का आयोजन गौहरगंज न्यायालय में किया गया, जिसमें करीब 19 हजार लंबित प्रकरणों का निराकरण किया गया। इसमें अपराधिक मामले के 570, सिविल का 1, राजस्व के 10113, जनपद के 6486, एकीकृत महिला बाल विकास के 462, नगरपालिका मंडीदीप,ओबेदुल्लागंज,सुल्तानपुर के 1057, वनविभाग के 168, दूरसंचार के 52, बैंक के 54 प्रकरणों में करीब 15 लाख रुपए की वसूली की गई। न्यायाधीश विजय शर्मा ने बताया कि इस अदलात में हुए फैसले की अपील नहीं की जा सकती और यह अदालत लोगों के सरल, सुलभ न्याय दिलाने के लिए लगाई जाती है। सबसे अधिक राजस्व प्रकरणों का निराकरण करने पर एसडीएम राजेश श्रीवास्तव ने अधिकारियों एवं कर्