- Hindi News
- स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में जांची 58 मरीजों की सेहत
स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में जांची 58 मरीजों की सेहत
सुल्तानगंजक्षेत्र के ग्राम बिछुआ जागीर में बीमारी फैलने की खबर मिलते ही एसडीएम स्वास्थ्य अमले को लेकर वहां पहुंचे। वहां शिविर लगाकर पीडि़तों का परीक्षण इलाज किया गया।
ग्राम बिछुआ जागीर में दर्जनों लोगों सहित बच्चों के बीमार होने की खबर जनपद पंचायत सीईओ आरएन गप्ता के माध्यम से मिली थी। इस पर एसडीएम डीके सिंह ने गांव पहुपंचकर बीमारों का इलाज करने के निर्देश सुल्तानगंज अस्पताल में पदस्थ डॉ. रमेश बलैया को दिए थे। लेकिन डाॅक्टर गांव नहीं पहुंचे और मैदानी स्वास्थ्य कर्मी को भेजकर औचाचारिकता करवा ली। इसकी खबर जैसे ही एसडीएम श्री सिंह को लगी तो वे बेगमगंज सिविल अस्पताल उसकी जानकारी जुटाने के लिए पहुंच गए। बीएमओ डाॅ. जितेंद्र चौधरी के होने पर डाॅ.नीलेश चौरसिया ने पैरामेडिकल स्टाफ से जानकारी उपलब्ध कराना चाही तो वह भी नदारद मिला। डाॅ. रमेश बलैया से जब एसडीएम श्री सिंह ने संपर्क साधकर जानकारी चाही तो उन्होंने बाहर होने की बात कहकर टाल दिया। एसडीएम श्री सिंह ने तब स्वयं प्रभावित गांव बिछुआ जागीर पहुंचकर मरीजों का अपने सामने परीक्षण कराया। वे साथ ही बीएमओ, लैब टेक्नीशियन मनोज गुप्ता सहित स्वास्थ्य कर्मियों की टीम लेकर बिछुआ जागीर पहुंचे। यहां स्वास्थ्य कैंप लगवाकर प्रभावित मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया। परीक्षण में 16 वायरल फीवर के एवं 20 सर्दी खांसी-बुखार पीडि़त मरीजों को चिन्हित कर मौके पर उपचार कराया। इस दोरान तहसीलदार एसएल शाक्या भी मौजूद थे। बीएमओ जितेन्द्र चौधरी ने बताया कि ग्राम बिछुआ जागीर में 58 लोगों का परीक्षण कराया गया। 40 मरीजों का रक्त परीक्षण कराया गया है। बीमारी से ग्रस्त लोगों का इलाज किया जाकर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।