नपा ने दिए अंत्येष्टि सहायता के चेक
बेगमगंज| शासन की अंत्येष्टी योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को नगर पालिका द्वारा तत्काल सहायता राशि के चैक प्रदान किए। योजना के तहत दस पात्र हितग्राहियों को उनके परिवार के सदस्य की मृत्यु होने पर नपाधिकारी बीएल सिंह और नपाध्यक्ष प्रतिनिधि मलखानसिंह जाट ने 3-3 हजार की राशि के चैक प्रदान किए। वार्ड दस के मिहीलाल शिल्पकार की मृत्यु पर उनका पुत्र कमल कुमार शिल्पकार सहित अन्य 9 हितग्राहियों को चैक प्रदान किए गए।