पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सफल होने के लक्ष्य पर नजर रखें विद्यार्थी

सफल होने के लक्ष्य पर नजर रखें विद्यार्थी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आप सभी भैया बहिनों की विद्यालय की शिक्षा पूर्ण हो चुकी है, लेकिन यह विद्यालय आपका है। यहां से प्राप्त संस्कारों को अपने जीवन में हमेशा बनाए रखना। कभी भी अपनी राह से न भटकना। हमेशा अर्जुन के निशाने की तरह अपने लक्ष्य को ध्यान में रखना। यदि आपने ऐसा किया तो यह आपके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी और आप अपने लक्ष्य को हासिल कर सकोगे। यह बात विवेकानंद शिक्षा परिषद के अध्यक्ष राकेश भार्गव ने सरस्वती विद्या मंदिर हायर सेकंडरी स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के विदाई समारोह में व्यक्त किए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष रामलाल सोनी, विशिष्ट अतिथि के रूप में हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष जुगलकिशोर देवलिया उपस्थित थे। अध्यक्षता संस्था प्राचार्य अशोक कुमार दुबे ने की। समारोह का शुभारंभ अतिथियों ने मां भारती व विद्या की देवी सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष अशोक कुमार दुबे ने कहा कि गुरू को अपने शिष्यों से उतना ही ममत्व होता है। जितना मां को अपने बच्चों से होता है। संस्था में आचार्यों व ने आपको शिक्षा के साथ जो संस्कार रूपी पूंजी दी है उसे संभालना है ऐसे संस्कार अन्य बच्चों में डालना आपकी जिम्मेदारी है। सभी गुरुओं का आशीर्वाद है कि आप सभी कक्षा की परीक्षा अच्छे अंकों से पास कर आगे की पढ़ाई के लिए जिस भी संस्था में जाए वहां संस्था मिले संस्कारों का पालन करते हुए उच्च शिक्षा हासिल कर अपने अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। इसी कामना के साथ आप सभी के उज्जवल भविष्य की कामना संस्था परिवार करता है।

जूनियरों ने सीनियरों का किया सम्मान
विदाई समारोह में कक्षा 11 के भैया बहिनों ने कक्षा 12 के भैया बहिनों को उज्जवल भविष्य की कामना के साथ उनका सम्मान किया। वहीं कक्षा 12 के भैया बहिनों ने प्राचार्य,आचार्य परिवार का आभार व्यक्त करते हुए उनका आशीर्वाद लिया। साथ ही संस्था परिवार द्वारा शिक्षा के साथ जो संस्कार देकर उनसे आशा की है उसे उन्नत सीमा पर पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन बहिन रक्षा यादव, सिमी जैन द्वारा किया गया। आभार प्राचार्य अशोक दुबे द्वारा प्रकट किया गया।

कार्यक्रम
खबरें और भी हैं...