कार्रवाई के विरोध में निकाला जुलूस
विगतदिनों सुल्तानगंज में रंजिशवश दो पक्षों में हुए विवाद के बाद एक पक्ष पर एससी-एसटी एक्ट लगाए जाने के विरोध में ब्राह्मण महासभा के करीब दो सौ लोगों ने समाज अध्यक्ष वीरेन्द्र पांडे के नेतृत्व में जुलूस निकाला। इसके बाद तहसील कार्यालय पहुंचकर एसडीएम डीके सिंह को ज्ञापन सौंपकर प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
ज्ञापन में मांग की गई है कि कानून संबंधी प्रावधानों का दुरुपयोग करे अभियुक्तगणें द्वारा जो झूठा प्रकरण पंजीबद्ध करवाया गया है, उसकी निष्पक्ष जांच की जाए।
इस अवसर पर ज्ञापन सौंपने वालों में वीरेन्द्र पांडे,पं.नेतीशरण भार्गव, राकेश भार्गव, सौरभ शर्मा, बब्लू महाराज, अतुल दांतरे, रवि रावत,किशोर तीवारी, राजकुमार पाराशर, पंकज तिवारी, राजा देवलिया सहित कई लोग शामिल थे।
बजरंग दल ने एसडीएम को दिया ज्ञापन
बेगमगंज.सिविलअस्पताल में गत रात्रि में प्रसव के लिए आई महिला से कथित अभद्रता को लेकर बजरंग दल ने एक ज्ञापन एसडीएम डीके सिंह को सौंपकर महिला डाॅक्टर के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। बजरंग दल के जिला संयोजक युवराज अग्रवाल के नेतृत्व में पीडि़त पक्ष ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर बताया कि दुर्गाबाई प|ी चन्द्रेश बंसल ग्राम खामखेड़ा प्रसव पीड़ा में थी। उसे रविवार की सुबह 11 बजे सिविल अस्पताल लाया गया लेकिन उसे रात्रि तक भर्ती नहीं किया गया। वह प्रसव पीड़ा के कारण अस्पताल के बाहर कराहती रही। अधिक पीड़ा होने पर रात्रि में सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा महिला चिकित्सक डा.आरती श्रीवास्तव को बताया गया तो वे आईं। उन्होंने कथित रूप से अभद्रता की। महिला डाक्टर ने उसे रायसेन रेफर कर दिया। ज्ञापन में मांग की गई है कि अस्पताल में डाॅक्टरों को हिदायत दी जाए कि वे मरीजों से मधुर व्यवहार कर उनका उपचार करें अन्यथा बजरंग दल आंदोलन के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन सौंपने वालों में युवराज अग्रवाल, बाबूलाल, सुनील कुमार, दीपक सिंह, भूपेन्द्र सिंह, एसआर सिंह, कमल कुमार, प्रहलाद सिंह, राजू सिंह आदि प्रमुख हंै।
बेगमगंज। ब्राह्मणमहासभा के लोगों ने जुलूस निकालकर ज्ञापन सौंपा।