परिवार शादी में गया, घर से गहने, रुपए चोरी
बेगमगंज| नगर के वार्ड 18 अयोध्या नगर में शादी में गए एक परिवार के सूने घर पर अज्ञात चोरों ने दरवाजों के कुंदे तोड़कर करीब एक लाख के जेवर व नगदी पर किया हाथ साफ कर दिया। पड़ोसियों ने मेन गेट व दरवाजों की कुंदे टूटे देखकर मकान मालिक का सूचना दी। अयोध्या नगर निवासी कृष्णराम यादव पुत्र जगदीश प्रसाद यादव अपने पैतृक गृह ग्राम सुल्तान जहांपुर (गैरतगंज) अपने चाचा की लड़की की शादी में गए थे। घर में ताला लगा हुआ था। बुधवार रात अज्ञात चोरों ने उनके मकान के मुख्य गेट का कुंडी तोड़कर कमरे में रखी अलमारी से 15 हजार रुपए नगर एवं चार तोले सोने के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। गुरूवार की सुबह जब पड़ोस में रहने वाले कृष्णराम यादव के भतीजे जीतेन्द्र यादव पुत्र संजय यादव की नजर उनके चाचा के दरवाजे पर पड़ी तो उन्होंने कृष्णकुमार को सूचना दी। उल्लेखनीय है 6 फरवरी की रात में इसी तरह सेवानिवृत्त पोस्टमेन बशीर खां मंसूरी के मकान में भी चोरोंं ने करीब पांच हजार रुपए नगद व एक मंगलसूत्र चुरा कर लिया था। थाना प्रभारी अजय दुबे का कहना है कि फरियादी के बताए अनुसार अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। चोरो का पता लगाने के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है।
अलमारी का ताला तोड़कर जेवर व नगदी चुरा ले गए चोर।