यंग स्टार ने 9 विकेट से जीता मैच
बाबा क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय कॉस्को बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन भी 6 मैच खेले गए। अब तक 20 मैच खेले जा चुके हैं। जैसे जैसे दिन बढ़ रहे हैं वैसे-वैसे खिलाड़ियों की संख्या व दर्शकों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को खेल प्रेमी नगद पुरस्कार दे रहे हैं।
प्रतियोगिता के चौथे दिन 6 मैच खेले गए। इसमें कई खिलाड़ियों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए लगातार तीन चौके व छक्के लगाकर वाहवाही लूटी।
प्रतियोगिता में यंग स्टार क्लब ने सद्भावना क्लब को 9 विकेट से शिकस्त दी। किंग क्रिकेट क्लब ने फैंस क्रिकेट क्लब को 4 विकेट से हराया। वहीं नाइस क्रिकेट क्लब ने पेटी क्लब को 6 विकेट से, झंडा क्रिकेट क्लब ने हिनोतिया क्लब पर 7 विकेट से जीत दर्ज की।
चौहान क्रिकेट क्लब ने कोकलपुर क्लब को 8 विकेट से परास्त किया। लाइंस क्रिकेट क्लब ने शिवाय क्लब को पराजित किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की अहम भूमिका राहुल बाथरी, नवीन लाला, गुप्पा यादव, अनीस बाबा, अप्पू, अहमद अली, हनीफ अली, रिजवान अली, बशीर अली नफीस गौरयान ने निभाई।