सरकार के विरोध में साधुओं ने भिक्षा मांगी
सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए साधुओं के जत्थे ने महामंडलेश्वर कम्प्यूटर बाबा के साथ गुरुवार को नया बस स्टैंड पर भिक्षा मांगी। कम्प्यूटर बाबा के साथ इंदौर के सुप्रसिद्ध संत नरसिंह दास महाराज भी मौजूद थे। संतों ने बस स्टैंड पर सरकार के विरोध स्वरूप भिक्षा मांगते हुए लोगों को जागृत किया कि वो पेट भरने के लिए नहीं बल्कि सनातन धर्म के सम्मान और धर्म ध्वज की रक्षा के लिए जन जागृति के लिए निकले हैं। ऐसी धर्म रक्षा यात्राएं पूरे देश में निकाली जा रही है। कम्प्यूटर बाबा ने जनसमुदाय के साथ दुकान-दुकान जाकर 23 फरवरी को दिल्ली प्रदर्शन में भाग लेने की अपील की।
सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सड़कों पर संतों ने भिक्षा मांगी।