पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छात्र का मुंह हैंडपंप में दे मारा

छात्र का मुंह हैंडपंप में दे मारा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेगमगंज | ग्राम महुआखेड़ा खुर्द में दोपहर के समय सार्वजनिक हैंड पंप पर पानी भरने पहुंचे कक्षा 4 के छात्र का मुंह पकड़कर एक युवक ने हैंडपंप से मार दिया। पुलिस ने बताया कि ग्राम महुआखेड़ा खुर्द में कक्षा 4 का छात्र हरिओम राजपूत दोपहर करीब 12.30 बजे हैंडपंप पर पानी भरने गया था तभी आरोपी 26 वर्षीय भाईसाहब लोधी नल पर हाथ मुंह धो रहा था। छात्र द्वारा पानी भरने का कहने पर उसने छात्र के बाल पकड़कर उसका मुंह हैंडपंप पर मार दिया। इसके कारण बच्चे के मुंह एवं नाक में गंभीर चोटें आईं हैं। बच्चे के पिता भाईसाहब राजपूत ने बेगमगंज थाने में मामला दर्ज कराया है। छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

खबरें और भी हैं...