वसंत राग में गीत, गजल और भजनों से सुरमई हुई शाम
बेगमगंज| गीत संगीत और कला की देवी मां सरस्वती का पावन पर्व वसंत पंचमी पर रात 9 बजे से प्रदीप सोनी के सभाकक्ष में वसंत राग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यानंद शर्मा, संतोष कंडया, गायक नवीन व्यास ने दीप प्रज्वलन कर किया। सरस्वती वंदना की प्रस्तुति प्रतिभा सिंह ठाकुर ने प्रस्तुत की। कार्यक्रम में गैरतगंज से आए कलाकारों नवीन व्यास, मुजीब खान, नीलकमल कोष्ठी ने भजनों गजलों और गीतों की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। स्थानीय स्थापित कलाकारों में संगीत शिक्षक विजय कौशिक,मिट्ठूलाल सोनी, कमलेश प्रजापति ने अपनी मधुर आवाज से गजलों एवं गीतों से समां बांध दिया। कार्यक्रम में उपस्थित कवियों और शायरों अब्दुल गनी नुसरत, सुरेश नायक, मुजीब खान, विजय कौशिक, देवेन्द्र विश्वकर्मा ने जहां एक ओर अपनी रचनाओं में बसंत और उसकी अनुभूतियों का पिरोया। दूसरी ओर सामयिक विषयों पर प्रदीप सोनी शून्य सैयद आबिद हुसैन तालिब, संतोष अवस्थी, वरिष्ठ कवि बाबूलाल सोनी ने अपनी रचनाओं को सुनाकर साधुवाद लिया।
कार्यक्रम में अपनी रचनाएं पढ़ते कवि।