तीन को सांप ने काटा, इलाज जारी
तीन को सांप ने काटा, इलाज जारी
बैतूल.तीनलोगों को सांप के काटने पर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि लोहिया वार्ड गंज निवासी अनिकेत पिता पटेल, पाढर क्षेत्र के लावन्या गांव के लाला पिता मोहन यादव और बैतूलबाजार क्षेत्र के सेहरा गांव निवासी प्रमिला पति धनराज लिल्लौरे को सांप ने काट लिया। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उनका इलाज जारी है।