पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डी फार्मा का आखिरी पर्चा हिंदी में आया, अंग्रेजी बुक से की थी तैयारी

डी- फार्मा का आखिरी पर्चा हिंदी में आया, अंग्रेजी बुक से की थी तैयारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{बैतूल के सेंटर पर परीक्षकों ने हिंदी को अंग्रेजी में ट्रांसलेट कर पर्चा हल करवाया

नगरसंवाददाता. बैतूल

अब तक बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी के पेपर में गड़बड़ी के मामले सामने आते रहे हैं, लेकिन इस बार राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विज्ञान यूनिवर्सिटी भोपाल का अनूठा मामला सामने आया है। इसमें डी-फार्मा के अन्य पेपर तो अंग्रेजी में आए, लेकिन आखिरी पेपर हिंदी लेंग्वेज में दे दिया। इससे परीक्षार्थियों ने माथा पकड़ लिया, क्योंकि वे तैयारी अंग्रेजी बुक से करके गए थे। अब परीक्षार्थी पसोपेश में हैं कि वे यूनिवर्सिटी की इस लापरवाही का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़े। दरअसल, सितंबर माह में डी-फार्मा प्रथम वर्ष की परीक्षा हुई। बैतूल के जामठी स्थित श्रीराम फार्मेसी कॉलेज से 44 स्टूडेंट इस परीक्षा में शामिल हुए थे। इन स्टूडेंटों का परीक्षा सेंटर बैतूल पॉलीटेक्निक कॉलेज रखा। डी-फार्मा प्रथम वर्ष की परीक्षा 1 सितंबर से शुरू होकर 12 सितंबर तक चली। इस दौरान 6 पेपर हुए। इसमें डी- फार्मा के फार्मोसिरिस्ट, फार्मा सिटिकल केमेस्ट्री, फार्माकोग्नोसी, बॉयो केमेस्ट्री एंड क्लीनिकल पैथालॉजी और ह्यूमन एना टामी एंड फीनियोलार्जीक के 5 पेपर अंग्रेजी में आए, लेकिन 6वां अंतिम पेपर हेल्थ एज्युकेशन एंड कम्युनिटी फार्मेसी का अंग्रेजी की जगह हिंदी लेंग्वेज में गया। इससे परीक्षार्थी पसोपेश में पड़ गए। क्योंकि डी-फार्मा की परीक्षा में बैठने वाले परीक्षार्थियों ने अंग्रेजी की बुक से पेपर की तैयारी की थी।

लेंग्वेज ट्रांसलेट कर कराया पर्चा

^यूनिवर्सिटीसे पेपर दोनों लेंग्वेज में आते हैं, लेकिन अंतिम पेपर हिंदी में गया था। यूनिवर्सिटी से चर्चा कर लेंग्वेज ट्रांसलेट करवाकर स्टूडेंट से पर्चा हल कराया है। डॉ.अरुण सिंह भदौरिया, प्रिंसिपल,पॉलीटेक्निक कालेज

अंग्रेजी लेंग्वेज में होते हैं पेपर

^यूनिवर्सिटीका पहला मामला है, जब डी-फॉर्मा का पेपर हिंदी में आया हो। डी- फॉर्मा के पेपर चाहे वह फर्स्ट ईयर के हों या सेकंड ईयर के अंग्रेजी में ही आते हैं। सुरेशबारस्कर, प्रशिक्षक,फार्मेसी कॉलेज जामठी

स्टुडेंट्स को लेंग्वेज से आई ऐसी दिक्कत

डी-फार्मा फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट्स को पेपर अंग्रेजी की जगह हिंदी में आने से प्रश्रों की उलझनों का सामना करना पड़ा। 80 नंबर के हेल्थ एज्युकेशन एंड कम्युनिटी फार्मेसी के पहले प्रश्र के बी- म