पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टू लेन सड़क से बदल जाएगा जयस्तंभ चौराहे का नजारा

टू-लेन सड़क से बदल जाएगा जयस्तंभ चौराहे का नजारा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर से होकर गुजरने वाली टू लेन सड़क से जयस्तंभ चौराहे का नजारा बदल जाएगा। टर्निंग को कम करने के लिए आरडीसी यहां पॉवर जनरेटिंग कंपनी के गार्डन को हटाने की तैयारी में है। इसका प्रारंभिक प्रपोजल पॉवर जनरेटिंग कंपनी को दिया गया है। इसके बाद नगर पालिका भी इसे व्यवस्थित करने की तैयारी में है। नगर पालिका यहां टैक्सी स्टैंड बनाने का प्लान प्रपोज कर रही है। यदि सब कुछ सही रहा तो नई सड़क के साथ जयस्तंभ चौराहे की दशा और दिशा दोनों बदल जाएगी।

सारनी से होकर निकलने वाले बैतूल-परासिया टू लेन सड़क के काम की गति फिलहाल बगडोना तक है। मगर, जल्द ही सारनी में भी काम शुरू होने की उम्मीद है। सारनी में सड़क बनने के साथ कुछ परेशानियां तो कुछ अच्छे कार्य भी होंगे। यहां दमुआ रोड से लेकर जयस्तंभ चौराहे तक कई बदलाव आएंगे। शहर के बीच में करीब 10 मीटर चौड़ी सड़क बनना है। जबकि शेष हिस्से में 7 मीटर चौड़ी सड़क रहेगी। यानी कुछ टूट-फूट भी होगी। मगर, दमुआ रोड से जयस्तंभ चौराहे तक पॉवर प्लांट की दीवार के किनारे सड़क बनेगी। कुछ निर्माण जरूर बीच में आएंगे। इन्हें हटाया जाएगा। कुछ स्थानों पर पोल शिफ्टिंग भी होगी। आरडीसी के अधिकारियों के अनुसार अगले एक महीने में यहां भी काम शुरू होने की उम्मीद है। सबसे ज्यादा प्रभावित जयस्तंभ चौराहा होगा। यहां का गार्डन टूटेगा। टर्निंग को कम करने के लिए आरडीसी इसे व्यवस्थित करेगी। इसके बाद का काम नगरपालिका को करना होगा। नगर पालिका भी यहां अदद टैक्सी स्टैंड बनाने की तैयारी में है। सीएमओ अशोक शुक्ला ने बताया कि फाइनल डिजाइन मिली नहीं है। गार्डन के स्थान पर टैक्सी स्टैंड और कुछ दुकानें तैयार करने का प्लान किया जा रहा है। हालांकि यह प्रारंभिक चरणों में है।

व्यवस्थित होगा टैक्सी स्टैंड, दुकानें भी बनाने की प्लानिंग

जयस्तंभ चौराहे पर गार्डन टूटने के बाद काफी हिस्सा खाली बचेगा। लिहाजा नगर पालिका यहां टैक्सी स्टैंड प्लान कर रही है। यहां नाले की ओर रिटर्निंग वाल बनाकर कुछ हिस्से को बढ़ाया जाएगा। टैक्सी स्टैंड बनाकर यहां कुछ दुकानें भी बनाने का प्लान है। यदि सतपुड़ा प्रबंधन से अनुमति मिलती है तो नगर पालिका आने वाले दिनों में इसे डेवलप करने का प्लान तैयार करेगी।

तिगड्डे और कालीमाई क्षेत्र से भी हटेंगी दुकानें

पाथाखेड़ा के राजीव तिगड्डे और कालीमाई से भी दुकानें हटेंगी। आरडीसी को सबस