महिला मंडल के गठन के लिए बनाई रूपरेखा
महिला मंडल के गठन के लिए बनाई रूपरेखा
बैतूल| अखिलविश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में गोठाना के वैष्णवी नगर में डीएल मर्सकोले के आवास पर सूर्य साधना यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते हुए आहुतियां अर्पित की गई। महिला मंडल की कुंती कावड़े ने कार्यक्रम का संचालन किया। उन्होंने महिला मंडल के गठन के विषय में रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर पीआर सराडकर, साहबलाल धुर्वे, ज्योति मर्सकोले समेत अन्य मौजूद थे।
जर्जरसड़क से दुर्घटनाग्रस्त हो रहे वाहन चालक
बैतूल| हाउसिंगबोर्ड कॉलोनी में गुरुद्वारा रोड तक जाने वाली सड़क बुरी तरह खस्ताहाल हो चुकी है। बड़े-बड़े गड्ढों के कारण इस सड़क पर वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। क्षेत्र के रितेश अहिरवार सहित अन्य लोगों ने नपा सीएमओ को पत्र लिखकर जल्दी सड़क निर्माण शुरू करने की मांग की है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि सड़क स्वीकृत है, लेकिन काम शुरू करने में देरी हो रही है।
संग्रहालयभवन पर लगे रहते हैं ताले
बैतूल| नेहरूपार्क में स्थित संग्रहालय भवन पर अक्सर ताले लगे रहते हैं। जिसके कारण कला प्रेमियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसकी ऐतिहासिक मूर्तियां भी लोग नहीं देख पा रहे हैं। वार्ड निवासी आशीष तिवारी समेत अन्य ने संग्रहालय को खोलने की मांग करते हुए कलेक्टर को पत्र लिखा है।
सड़कदुर्घटना में दो घायल
बैतूल| आठनेरके धामोरी गांव निवासी हेमराज पिता नारायण और नामदेव पिता विट्ठल सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। उनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
13वाहन चालकों पर हुई कार्रवाई
बैतूल| पुलिसने शनिवार को 13 वाहन ड्राइवरों के खिलाफ कार्रवाई कर उनसे 1700 रुपए जुर्माना वसूल किया गया।