पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगरीय निकाय चुनाव में कार्यकर्ताओं को दिखानी होगी एकजुटता: भौमिक

नगरीय निकाय चुनाव में कार्यकर्ताओं को दिखानी होगी एकजुटता: भौमिक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{विजय भवन में हुई भाजपा कार्य समिति की बैठक

नगरसंवाददाता|बैतूल

शासनकी योजनाओं के क्रियान्वयन में नगरीय निकायों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। आज केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों में भी भाजपा की सरकार बने इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुटता से पूरी ताकत लगानी होगी। यह बात भाजपा के प्रदेश मंत्री और जिला प्रभारी तपन भौमिक ने रविवार को विजय भवन में जिला कार्यसमिति की बैठक में कही।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिलसिंह कुशवाह ने की। श्री भौमिक ने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती से लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती 11 अक्टूबर तक महाजनसंपर्क अभियान के रूप में मनाने की बात कही। बैठक में सांसद ज्योति धुर्वे, संभागीय संगठन मंत्री जितेंद्र लिटोरिया उपस्थित थे।