- Hindi News
- व्याख्याताओं को मिल रहा काल्पनिक वेतनमान
व्याख्याताओं को मिल रहा काल्पनिक वेतनमान
{भाजपा के प्रदेश मंत्री को सुनाया व्याख्याताओं ने अपना दुखड़ा
नगरसंवाददाता|बैतूल
शालाव्याख्याता संघ ने रविवार को बैतूल दौरे पर आए भाजपा के प्रदेश मंत्री और जिला प्रभारी तपन भौमिक, सांसद ज्योति धुर्वे, विधायक हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर अपनी बात रखी। संघ के जिलाध्यक्ष एसडी कापसे, उपाध्यक्ष सुबोध शर्मा ने समस्या बताते हुए कहा कि विभाग में वरिष्ठ वेतनमान अगले पद का दिया जाता है, लेकिन व्याख्याताओं को वरिष्ठ वेतनमान की काल्पनिक वेतनमान दिया जाता है।
राजपत्रित अधिकारी होने के बावजूद समयमान, वेतनमान भी नहीं दिया जाता है। ग्रीष्म अवकाश 90 दिन का अवकाश होता है, लेकिन इसे 45 दिन का कर दिया गया है। अर्जित अवकाश नहीं दिया जाता है। उन्होंने अर्जित अवकाश दिए जाने या फिर इससे समाप्त कर अन्य विभागीय कर्मचारियों की तरह की अवकाश की पात्रता प्रदान की जाए। व्याख्याता संघ की इन समस्या को सुनकर श्री भौमिक ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के समक्ष उनकी बात पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर व्याख्याता संघ के कार्यकारिणी सदस्य एस सत्येंद्र उदय पुरे, एमके उघडे, जीके दाबड़े समेत अन्य मौजूद थे।