रैली से दिया बिजली बचाने का संदेश
रैली से दिया बिजली बचाने का संदेश
बैतूल| रेलमंडल नागपुर बिजली कंपनी के माध्यम से रविवार को विद्युतीकरण के रजत जयंती वर्ष पर जनजागृति के लिए साइकिल रैली निकाली गई। इस दौरान लोगों को बिजली की बचत का संदेश दिया गया। इस रैली को नागपुर रेल मंडल डीआरएम ओपी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से लोगों ने बिजली बचत स्वच्छता का संदेश दिया। इस रैली में 4 सौ रेलवे कर्मचारी अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक डॉ. जयदीप गुप्ता, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर आरडी नामदेव रबडे, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर सामान्य सतीश चौहान, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर आरएस सुखविंदर सिद्दू समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
- खबर के साथ 103 नंबर फोटो है।