पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बगडोना में ट्रैफिक को लेकर बनाए नियम, नहीं लगेगा जाम

बगडोना में ट्रैफिक को लेकर बनाए नियम, नहीं लगेगा जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{दिलीप बिल्डकॉन और डब्ल्यूसीएल के अधिकारियों से हुई रोड मीटिंग, शाम 4 से रात 10 बजे तक ही देख सकेंगे लोग झांकी

नगरसंवाददाता|सारनी

बगडोनामें सड़क का निर्माण के दौरान बार-बार लगने वाले जाम से अब लोग परेशान हो गए हैं। जाम से लोगों को निजात देने के लिए रविवार को पुलिस, दिलीप बिल्डकॉन और डब्ल्यूसीएल के अधिकारियों के बीच रोड मीटिंग हुई। 17 सितंबर को होने वाली विश्वकर्मा पूजा को लेकर पुलिस ने नियम बना दिए हैं। यहां पार्किंग के लिए सड़क को सुधारने के निर्देश भी दिए गए हैं। 17 सितंबर के पहले कंपनी सड़क पर इतना काम कर देगी कि दोनों हिस्सों से ट्रैफिक निकल जाए।

परासिया से बैतूल के बीच बन रही टू लेन सड़क का काम इन दिनों बगडोना में चल रहा है। यहां कंपनी ने एक ओर की सड़क का काम पूरा कर लिया है। दूसरी ओर की सड़क का काम भी शुरू कर दिया है। अब यहां जाम की स्थिति बन रही है। हालत पहले से भी खराब है। एक लेन बनकर तैयार है यह भी ठीक से शुरू नहीं हुआ।

बुधवार को थाना प्रभारी अनूप सिंह नैन, डब्ल्यूसीएल के इंजीनियर संजय शर्मा, चांदू मित्रा और दिलीप बिल्डकॉन के इंचार्ज अनिल शर्मा यहां मौजूद थे। अधिकारियों ने रीजनल वर्कशॉप के सामने ही मीटिंग की और व्यवस्था को लेकर चर्चा की। दिलीप बिल्डकॉन के अधिकारियों ने कहा कि वे 17 सितंबर के दिन कार्य नहीं करेंगे। इसके अलावा दोनों लेन को शुरू कर देंगे। इससे ट्रैफिक बिगड़ेगा नहीं। सेफ्टी के उपकरण भी यहां लगाए जाएंगे।

टीआई ने कहा कि विश्वकर्मा पूजा के दिन यहां ज्यादा भीड़ रहती है। इसलिए पार्किंग की व्यवस्था भी करनी होगी। कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि रीजनल वर्कशॉप के आसपास के हिस्से को समतल कर यहां पार्किंग व्यवस्था हो जाएगी। सड़क तक दुकानें लगाने वाले दुकानदारों के प्रकरण तैयार किए जाएंगे। पुलिस एक्ट के तहत इन पर जुर्माना कर कार्रवाई करने की तैयारी भी की जा रही है।

सारनी के बगडोना ट्रैफिक जाम से परेशान पुलिस ने रविवार को निर्माण कंपनी के साथ सर्वे किया।

कम किया है झांकियों का समय

^बगडोनामें ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर समय कम किया गया है। झांकियां शाम 4 से रात 10 बजे तक ही खुली रहेंगी। रीजनल वर्कशॉप में रात 10 बजे के बाद सामान्य लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ऐसी व्यवस्था की गई है। पुलिस और दिलीप बिल्डकॉन के अधिकारियों ने सहयोग की बात कही है।^ -सं