पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीणों ने की टू लेन सड़क की मांग

ग्रामीणों ने की टू-लेन सड़क की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सारनी. परासियासे बैतूल तक निकल रहे स्टेट हाईवे को राजडोह होते हुए खैरवानी तक ले जाने की मांग को लेकर गुरुवार को ग्राम पंचायत लोनिया में ग्रामीणों की बैठक हुई। ग्रामीणों ने सड़क को अपने गांवों से ले जाने के लिए प्रस्ताव पारित किया। ग्रामीण इसके लिए जल्द आंदोलन की रणनीति तैयार कर रहे हैं। यहां से सड़क नहीं बनाई तो प्रस्तावित मार्ग का काम रुकवाने के लिए ग्रामीण आंदोलन करेंगे। फिलहाल गांवों के लोग नाव के भरोसे आवागमन करते हैं। ग्राम पंचायत लोनिया के सरपंच मन्नूलाल उइके और जनपद सदस्य शिवराम दरसाम ने बताया कि लोनिया से होते हुए खैरवानी तक की सड़क मनने से करीब 22 गांवों का विकास हो सकेगा। लोनिया, बिकलई, ब्रह्मणवाड़ा, खापा, राजेगांव, जामुनडोल समेत अन्य लोगों ने बताया कि बैठक में ग्रामीणों ने कई मुद्दों पर चर्चा की। जनप्रतिनिध कोई ध्यान नहीं है।













जबकि नई सड़क बनने से सरकार के रुपए भी बचेंगे। ग्रामीण रब्बू यादव, विपत यादव, गोविंद यादव, जीवन, ओमप्रकाश, रामाधार समेत अन्य ने बताया कि गांव तवा पार के गांव तक पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि नाव से हादसे का डर भी बना होता है, लेकिन मजबूरी में सारनी तक आने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में सत्तर से ज्यादा ग्रामीण मौजूद थे।