- Hindi News
- फसल लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे किसान, कहा नहीं लगी फल्ली
फसल लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे किसान, कहा- नहीं लगी फल्ली
किसान अपने खेत की फसल लेकर कलेक्टोरेट आए।
नगर संवाददाता|बैतूल
आमलाके नजरपुर गांव के लोग सोयाबीन की फसल लेकर कलेक्टोरेट आए थे। इन किसानों ने फसलों में फूल-फल्ली नहीं आने की समस्या बताई। किसान दशरथ, दीपक, जगदीश ने बताया कि खेतों में फसल तो अच्छी हैं, लेकिन फसल में फूल- फल्ली नहीं लगी है। खेतों में सोसायटी और बाजार से बीज लेकर बोया था। फल्ली नहीं होने से कुछ उत्पादन मिलने की आस नहीं है।
इधर, कलमेश्वरा गांव के किसान नंदन यादव, गया प्रसाद सूर्यवंशी समेत अन्य ने बताया कि कलमेश्वरा की अजा सहकारी समिति मर्यादित से 18 गांव के किसान खाद-बीज का लेनदेन करते हैं। वर्ष 2012-13 में फसल बीमा क्लेम की राशि क्षेत्र की 21 समिति में से 19 समितियों के किसानों को दिया जा रहा है, लेकिन कलमेश्वरा, चोपना समिति 2500 किसानों को लाभ नहीं मिल रहा है।