- Hindi News
- बोंदरी गांव की महिलाओं ने सरपंच सचिव के खिलाफ मोर्चा खोला
बोंदरी गांव की महिलाओं ने सरपंच-सचिव के खिलाफ मोर्चा खोला
हमारेगांव में होने वाली ग्राम सभा में सरपंच और सचिव उपस्थित नहीं रहते हैं। घर पर बैठे ही रजिस्टर पर साइन करवाकर ग्रामसभा की कार्रवाई पूर्ण करवा ली जाती है। इससे गांवों का विकास थम गया है।
उक्त शिकायत मंगलवार को शाहपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत बोंदरी की महिलाओं ने कलेक्टर राजेश प्रसाद मिश्र से की है। बोंदरी गांव की जानकी बाई, जगवंती बाई, मंजी बाई, प्रेमवती बाई, कैलो बाई सहित अन्य महिलाओं ने बताया कि सरपंच-सचिव की लापरवाही के कारण गांव का विकास थम गया है। 15 अगस्त को ग्रामसभा में सभी सदस्य उपस्थित हो गए थे, लेकिन सरपंच, सचिव ने बिना कोई कारण बताए ग्रामसभा कैंसिंल कर दी थी। महिलाओं ने गांव में विशेष ग्रामसभा कर सरपंच, सचिव पर कार्रवाई करने की मांग की है।
बोंदरी पंचायत में हो रही अनियमितताओं को लेकर महिलाएं शिकायत करने आई।