साईं संध्या आज
साईं संध्या आज
बैतूल| साईंनवरात्र उत्सव समिति गणेश वार्ड द्वारा मां दुर्गा और सांई बाबा की प्रतिमा स्थापित की है। इस अवसर पर सोमवार को साईं संध्या का आयोजन किया गया है। जिसमें देश जाने-माने फनकार हमसर हयात (सूफी ब्रद्रर्स) देवी और साईं भजनों की प्रस्तुति देंगे। समिति के राम और देवीदास ने बताया कि सोमवार को समिति द्वारा कॉलेज रोड पर साईं संध्या का आयोजन रात 8.30 बजे से शुरू होगा।
इसमें हमसर हयात अपनी पूरी टीम के साथ बैतूल रहे हैं।