- Hindi News
- ग्रिल में लटके मिले युवक की मौत के मामले में जांच शुरू
ग्रिल में लटके मिले युवक की मौत के मामले में जांच शुरू
शनिवारकी रात रेलवे स्टेशन के गार्डन की ग्रिल में लटके मिले लिंक रोड सदर निवासी प्रॉपर्टी एजेंट छोटू उर्फ विवेक मालवीय की मौत की जांच शुरू हो गई है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है। रविवार को जिला अस्पताल में युवक के शव का पोस्टमार्टम किया गया। युवक के शरीर पर किसी तरह के कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। ग्रिल में गर्दन फंसने के निशान थे। गंज चौकी पुलिस के मुताबिक युवक शराब के नशे में था। उसकी शर्ट भी ग्रिल में फंसी हुई थी। मृतक के परिजनों के फिलहाल बयान नहीं हो सके हैं। मर्ग जांच में आगे कुछ खुलासा हो सकेगा।