पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खिलािड़यों ने चयनित होने लगाए चौके और छक्के

खिलािड़यों ने चयनित होने लगाए चौके और छक्के

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
- 13 उम्र के 57 और 18 के 98 खिलाड़ी पहुंचे लालबहादुर शास्त्री स्टेडियम में
जिलेभर से आए खिलाड़ियों ने जौहर दिखाए।
बैतूल। लालबहादुर शास्त्री स्टेडियम में जिलेभर से आए युवा क्रिकेटरों ने मप्र टीम में चयनित होने की उम्मीद से बॉल पर चौके-छक्के लगाए। सुबह 9 बजे से क्रिकेट खिलाड़ियों की भीड़ स्टेडियम में जुटने लगी थी। मप्र टीम के कोच ने दोपहर तक ट्रायल ली। कुल 155 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अब चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी होगी।

जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सहयोग से क्रिकेट खिलाड़ियों की ट्रायल रखी गई थी। इसमें 13 आयु और 18 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को शामिल किया गया। इस ट्रायल को लेने सागर से मप्र 18 वर्ष आयु टीम के कोच रेहान तारिक और 13 आयु वर्ग के कोच हर्ष पांडे आए थे।

दोनों गुप्र के 30 खिलाड़ियों का चयन: कोच ने 18 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए 13 साल के खिलाड़ियों से बॉल करवाई, तो बैटिंग लाइन देखी। दोपहर 3 बजे तक ट्रायल चला। इसमें 13 आयु वर्ग के 57 और 18 वर्ष आयु वर्ग के 98 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें दोनों गुप्र के चयनित खिलाड़ियों में से 15-15 खिलाड़ियों का चयन किया गया। अब चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी की जाएगी। यह सूची मप्र क्रिकेट एसोसिएशन को भेजी जाएगी। इसके बाद खिलाड़ी इंदौर में लगने वाले कैंप में प्रदर्शन करेंगे। यहां से शेष एमपी टीम के खिलाड़ियों का चयन होगा।

13आयु वर्ग की खिलाड़ियोंं की थपथपाई पीठ: कोचरेहान तारिक और हर्ष पांडे ने ट्रायल के बाद 18 आयु वर्ग के साथ-साथ 13 आयु वर्ग के खिलाड़ियों को अलग से बुलाकर टिप्स दिए और उनकी पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि बैतूल के खिलाड़ियों में 18 वर्ष आयु वर्ग से 13 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों में ज्यादा उम्मीद नजर आती है।

बैतूल से एक को सीधे मिलेगा मौका: मप्रअंडर 14 के कोच हर्ष पांडे ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों से अंडर 13 के एक खिलाड़ियों के खेल की सराहना करते हुए कहा कि उसका खेल बहुत अच्छा है। वे इस खिलाड़ी के लिए प्रयास करेंगे और इसे सीधे अंडर 13 एमपी टीम में खिलाएंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष जगेंद्र तोमर, सचिव अनिल दत्त दीक्षित, राजू देशमुख, करण प्रजापति समेत अन्य मौजूद थे।