- Hindi News
- पार्षदों के साथ क्षेत्रवासियों ने लिया स्वच्छता का संकल्प
पार्षदों के साथ क्षेत्रवासियों ने लिया स्वच्छता का संकल्प
बैतूल। विनोबा वार्ड में रविवार सुबह स्वच्छता अभियान के दौरान जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रवासियों के साथ स्वच्छता का संकल्प लेते हुए पूरे क्षेत्र में झाड़ू लगाई। विधायक हेमंत खंडेलवाल, नपाध्यक्ष अलकेश आर्य, पार्षद गीतेश बारस्कर, महेश सोनी, कैलाश बंडू धोटे, दिलीप सतीजा, ममता यादव, विद्या जायसवाल, हेमलता मालवी, सरिता देशमुख, पवन यादव , ममता यादव, शशिकांत महाले, रवि ओमकार समेत अन्य पार्षदों ने स्वच्छता का संकल्प लिया। इस दौरान क्षेत्रवासियों को भी स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया। खप्पर वाली माता मंदिर से अभियान शुरू किया गया। जो कि लीला बाबा मंदिर तक चलाया गया। क्षेत्रवासियों ने भी इस अभियान में भरपूर सहयोग दिया।