पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैतूल आएंगे शायर मुनव्वर राणा और कवि राहत इंदौरी

बैतूल आएंगे शायर मुनव्वर राणा और कवि राहत इंदौरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शब्दसंस्था और जिला हिंदी साहित्य समिति के बैनर तले होने वाले अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और मुशायरे में कोलकाता के प्रसिद्ध शायर मुनव्वर राणा, मुंबई के प्रसिद्ध गीतकार और शायर राहत इंदौरी बैतूल आएंगे। रविवार को कार्यक्रम के संयोजक आदित्य शुक्ला, समीर खान ने पत्रकारों से चर्चा कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बैतूल जिला गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल रहा है।

सद्‌भाव और आपसी भाईचारे को लेकर ही कवि सम्मेलन और मुशायरे का आयोजन एक ही मंच पर एक साथ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इनके अलावा जयपुर के हास्य सम्राट सुरेंद्र दुबे, लखनऊ के वाहिद अली वाहिद, जबलपुर की अर्चना अर्चन, दिल्ली के राकेश वर्मा और इटारसी के राजेंद्र मालवीय बैतूल आएंगे।

यह कार्यक्रम 24 फरवरी को रात 8.30 बजे से गांधी चौक कोठी बाजार में होगा। इस मौके पर समन्वयक नरेंद्र ठाकुर, प्रमोद अग्रवाल, विभाष वर्धन पांडे समेत अन्य मौजूद थे।