धाराखोह जाने 22 लाख रुपए से बनेगी सड़क
बैतूल| पिछलेदो सालों से अटके पड़े धाराखोह ग्रेवल मार्ग का निर्माण शुरू हो गया है। 22 लाख रुपए की लागत से 4 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी। सड़क बनने से रानीपुर रोड से धाराखोह तक पहुंचना आसान हो जाएगा।
मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत यह ग्रेवल मार्ग बनाया जा रहा है। रेंजर वीरभद्र सिंह परिहार ने बताया कि हाल ही में इस ग्रेवल मार्ग का निर्माण शुरू हो गया है। इससे गांव तक पहुंच मार्ग आसान होगा।
पहले गुड न्यूज़