रक्तदाताओं काे गुलाब से करेंगे सम्मानित
बैतूल | मांशारदा समिति गर्ग कॉलोनी 14 फरवरी को जिला अस्पताल में सुबह 11 बजे से रक्तदान करने वाले स्वैच्छिक रक्तदाताओं को रक्तदान करने पर गुलाब का फूल देकर सम्मानित करेगी। संस्था के धीरज जोजे एवं शैलेंद्र बिहारिया ने युवाओं से पीडि़त मानवता की सेवा के लिए वैलेंटाइन डे को ब्लड डोनेशन डे के रूप में मनाने की बात कही।
संस्था के नितेश बघेल एवं नितेश मालवीय ने बताया कि 14 फरवरी को जिला अस्पताल में रक्तदान करने वाले युवाओं की आरती उतार कर, तिलक कर, गुलाब का फूल भेंट किया जाएगा। उनका रक्त जिला अस्पताल में बीमारियों से लड़ रहे लोगों के जीवन बचाने में काम आएगा।