पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चंदा जमा कर बनाई 2 किमी नहर, अब 600 एकड़ में हो रही सिंचाई

चंदा जमा कर बनाई 2 किमी नहर, अब 600 एकड़ में हो रही सिंचाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीन गांव के किसानों ने किया था नहर निर्माण

एग्रीकल्चररिपोर्टर|आठनेर

दोसाल पहले ठेकेदार ने 2 किमी बाकुड़ डेम की नहर का काम अधूरा छोड़ दिया था। इससे क्षेत्र के किसान दोहरी फसल नहीं ले पा रहे थे। तीन गांव के किसानों ने आपस में चंदा जमा कर 2 किमी नहर का निर्माण रबी सीजन के पहले किया। इससे अब किसानों की 600 एकड़ खेत में नहर से सिंचाई की जा रही है। देहगुड़ क्षेत्र का अधिकांश हिस्सा बाकुड़ डेम की नहर नहीं बनने से असिंचित रह जाता था। यहां ठेकेदार ने करीब 2 किमी नहर का काम अधूरा छोड़ दिया था। नहर निर्माण पूरा होने की राह तक रहे किसानों द्वारा नहर निर्माण के लिए प्रशासन से गुहार लगाई, लेकिन नहर का निर्माण नहीं किया गया। इसके बाद देहगुड़, नएगांव तथा अक्कलवाड़ी के एक दर्जन से अधिक किसानों ने चंदा जमा कर 2 किमी नहर की खुदाई की। इसके बाद किसानों को खेती के लिए पानी की कमी नहीं रह गई। देहगुड़ के गजानन झाड़े ने बताया कि अभी नहर से करीब 600 एकड़ जमीन सिंचित हो रही है। इस डेम से रजोला तक 14 किमी लंबी नहर बन रही है। नहर का कुछ हिस्सा कच्चा है। इसके कारण जगह-जगह से नहर फूट रही है। बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल भैंसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान ने नहर पक्की कराने का आश्वासन दिया है। इससे किसानों को और फायदा मिलेगा।