पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सैय्यदना साहब के जन्मदिन पर निकला जुलूस

सैय्यदना साहब के जन्मदिन पर निकला जुलूस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैतूल. बोहरा समाज ने धर्म गुरु सैय्यदना अली कदर मुफ्फदर सैफुद्दीन साहब का 72वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान एक जुलूस निकाला गया। यह जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरा। इस मौके पर लोगों ने सद‌्भावना का संदेश देते हुए जुलूस पर फूलों की बारिश कर स्वागत किया। जुलूस का समापन कोठी बाजार बोहरा मस्जिद के पास हुआ। बोहरा समाज के आमिल नोमान भाई साहब ने अपने प्रवचन के दौरान समाज के लोगों को सौहार्द्र के साथ रहकर आपसी भाईचारा मजबूत कर देश के प्रगति में सहभागी बनने का संदेश दिया। समाज के युवकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान के तहत मोहल्ले में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाए जाने का आव्हान किया। बोहरा समाज के आमिल नोमान भाई साहब के नेतृत्व में रविवार सुबह 8 बजे बोहरा मस्जिद कोठी बाजार से सद‌्भावना जुलूस निकाला गया। जुलूस थाना रोड, सीमेंट रोड़, लल्ली चौक, जामा मस्जिद, इमाम बाड़ा होकर बोहरा मस्जिद पर जुलूस का समापन हुआ।